आपका जवाब अक्सर यही होगा -अरे यार अभी क्या जल्दी है? अभी तो बहुत समय पड़ा है है। पहले आज के खर्चे तो संभाल ले। पी फ तो है न । मेरी तो सरकारी नौकरी है,मेरी तो पेंशन पक्की है । बच्चे क्या हमारा ध्यान नहीं रखेंगे ? इत्यादि
पर सच तो यह है की यदि आप अपने जीवन को इस सुनहरे तरीके से जीना चाहते है तो तेयारी आज से ही कर लेनी चाहिए ।
मैं ये नहीं कह रही की आपके बच्चे आपका ध्यान नहीं रखेंगे या आपकी पेंशन अथवा आपका पी एफ काफी नहीं है ,बल्कि मैं आपसे इस बदलती हुई महंगाई में आपकी सेवा निर्वित को सुनिश्चित कर लेने को कह रही हूँ।
आइये इस सब को हम इस उदाहरण से समझे :-
श्री मान सिंह जो ४५ वर्ष के है ६० वर्ष की आयु में रिटायर होना चाहते है वो अपनी आयु का अनुमान ७५ वर्ष लगा रहे है । आज उनका मासिक खर्च २०,००० रूपये प्रति माह है और वो ये मानते है की स्वास्थ्य के खर्चो को देकते हुए रिटायरमेंट के बाद भी खर्चो में कमी नहीं आने वाली।
वो ये मानते है की रिटायरमेंट के समय उन्हें ४० लाख रूपये पी एफ इत्यादि से मिल जायेंगे ।
श्री मान सिंह अपनी रिटायरमेंट पूंजी से खुश है।
आइये देखे उनकी ये पूंजी उनका कितना साथ निभाएगी ।
१५ वर्ष पश्चात् उनका मासिक खर्च जो आज २०,००० रूपये है ५% वार्षिक मुद्रा सफिती की दर से ४१,५७८ रूपये प्रति माह हो चुका होगा जो उनकी रिटायर्ड जिन्दगी में भी बढता ही रहेगा ।
इस प्रकार उनकी ये जमा पूंजी केवल ९ वर्ष १ महीना ही साथ निभाएगी (निवेश पर ब्याज ८%, मुद्रा सफिती ५%,वास्तविक वृद्धि दर २.८५%)
इस प्रकार श्री मान सिंह यदि सेवा निर्वित के पश्चात पुरे १५ साल यानि ७५ वर्ष की आयु तक अपना खर्च चलाना चाहते है तो उन्हें आज से ४१५८ रूपये महिना बचत करनी पड़ेगी
परन्तु यदि श्री मान सिंह ने यह बचत ५ पहले शुरू की होती तो केवल २०९९ रूपये प्रति महा में काम चल सकता है (ब्याज दर १२% प्रति वर्ष मानी गई है)
आइए समझे
नाम- श्री मान सिंह
आयु- ४५ वर्ष
मासिक खर्च= २०,००० रूपये
१५ वर्ष बाद मासिक खर्च= ४१५७८ रूपये
६० से ७५ वर्ष की आयु तक ४१५७८ प्रति महा प्राप्त करने के लिए आवश्यक पूंजी =६०९८५२७
सेवा निर्वित पर मिलने वाली पूंजी =४०,००,०००
आवश्यकता =६०९८५२७-४०,००,०००
=२०९८५२७
२०९८५२७ इकट्ठा करने के लिए मासिक बचत=४१५८
यदि श्री सिंह ने ५ वर्ष पहले बचत प्रारम्भ की होती तो मासिक बचत=२०९९
यदि श्री सिंह ने १० वर्ष पहले बचत प्रारंभ की होती तो मासिक बचत =११०५ रूपये
अब तो आप समझ ही गए होंगे की मेरे प्रश्न के उत्तर में दिए गए आपके जवाब को एक बार फिर गौर करने की जरूरत है .
This Blog is promoted by Onyx Wealth Solutions Pvt. Ltd. & Roots Institute of Financial Markets (RIFM) to aware the people about Financial Planning. The objective of this blog is to spread the financial literacy at the masses so that they can take informed decisions.
Thursday, April 15, 2010
क्या आप सेवा निर्वित के लिए तैयार है?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment