Wednesday, April 14, 2010

वित्तीय नियोजन क्या है ?

वित्तीय नियोजन
वित्तीय नियोजन हमे अपने वित्तीय निर्णयों को लेने में मदद करता है .वित्तीय नियोजन ही है जो हमे हमारे वित्तीय लक्ष्यों की पहचान करवाता है ।
जीवन भर हमारी वित्तीय परिस्थितिया बदलती रहती है और इन बदलती हुई परिस्थितयो में हमारी जरूरते भी बदलती रहती है , उदाहरण के तोर पर घर खरीदना ,कार खरीदना ,बच्चे की पढाई के लिए धन की व्यवस्था,सेवा निर्वित की तेयारी इत्यादि अनेक तरह की जरूरते है जो बदलती रहती है । इन सभी जरुरतो का हम अनुमान लगा लेते है और तेयारी करते है
परन्तु अक्सर हम एक बात भूल जाते है ,वो है मुद्रासिफिती! आज की इस बदती हुई महंगाई के दोर में अपने वित्तीय लक्ष्यों का सही-२ निर्णय लगाना कठिन है ,इसलिए हमे किसी विशेषज्ञ की सलाह की जरूरत पड़ती है जो हमे हमारे सपनो को साकार करने में हमारी मदद कर सके ।
वित्तीय नियोजन प्रकिया कैसे काम करती है ?
नियोजन आपको निम्न प्रश्नो के उतर देने में मदद करेगा
१) मैं कहा हूँ ?
आपकी वित्तीय स्थिति इस समय कैसी है ? आपके परिवार,व्यापार अथवा नौकरी,उपलब्ध साधनों की जानकारी एकत्रित करके आपकी स्थिति का पता लगाया जायेगा ।
२) मैं कहा जाना चाहता हूँ ?
लक्ष्यों को निर्धारित करके एवं उन्हें सूचीबद्ध करके ही नियोजक आगे की कार्यवाही कर सकते है । योजना बनाने से पहले अपने लक्ष्य का साफ़ साफ़ पता होना अनिवार्य है ।
३) मैं वहा तक कैसे पहुँच सकता हूँ ?
आपकी जोखिम शमता एवं विचारो के आधार पर नियोजक आपको लक्ष्यों तक पहुँचने का रास्ता बताएगा !


No comments:

Post a Comment