जीवन अनमोल है। ये सच्चाई तो हम सब जानते है। परन्तु यदि यमराज हमसे फिर भी यह पूछे की आखिर तुम अपने जीवन का क्या मूल्य लगाओगे, जो मूल्य तुम लगायोगे उतना मूल्य तुम्हारे परिवार को दे दिया जायेगा तो एक पल के लिए तो हम शायद पलक भी न झपका पाए और उस समय हमारी जो हालत होगी उसकी कल्पना तो हम कर ही सकते है।
जिन्दगी की सबसे बड़ी सच्चाई ही है जिन्दगी को छोड़कर जाना। जो आया है वो जायेगा,परन्तु यदि वह जाने से पहले अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर ले तो शायद नहीं बल्कि निश्चित तोर पर इस चिंता से मुक्त हो कर वह ज्यादा जी पायेगा । अथार्त हम सबको अपने जीवन का मूल्य पहले से ही लगा लेना चाहिय अब तो आप समझ गए होंगे की मैं यहाँ जीवन बीमा की बात कर रही हू।
आज आपके न जाने कितने दोस्त व् रिश्तेदार आपसे कितनी बार कह चुके है की आप उनसे बीमा करवा ले और कुछ से तो आप यह करवा भी चुके होंगे । परन्तु याद कीजिये उनके शब्द "---- रुपये तीन साल देना फिर पांच या दस साल बाद ----मिल जायेगा "। आप खुद ही सोचिये इस सवांद मैं जीवन बीमे का जिक्र कहा हुआ है ? मान लीजिये आप २०,००० रूपये सालाना प्रीमियम भरते है और यदि मैं आपसे पुछु की आपका जीवन बीमा कितना है तो शायद आप कहे ३ लाख ,५ लाख या हो सकता है की आप कहे पता नहीं ।
जी हां यही सच्चाई है । आपने अपने जीवन का मूल्य इतना ही आँका है । अब मैं आपको समझाती हू की जीवन का सही मूल्य कैसे आँका जाना चाहिए ।
पहला तरीका - अपनी आय का जो भाग आप अपने परिवार को घर चलाने के लिए देते है उसकी गणना प्रतिवर्ष कर ले। अब जितनी आयु तक आप काम करने वाले है उस आयु का आज की आयु से घटा कर बचे हुए वर्षो का इस वार्षिक खर्च से गुना करके आप अपने जीवन का मूल्य लगा सकते है
उदहारण के तोर पर श्रीमान अ जो ३० साल के है प्रति महा अपने परिवार को १५,००० रूपये देते है तो वार्षिक हुआ १,८०,००० रूपये और उनकी सेवा निर्वित आयु ५८ वर्ष है अथार्त उनके जीवन का मूल्य (५८-३०)२८*१,८०,०००= ५०,४०,००० हुआ।
दूसरा तरीका - जो खर्च आप प्रति माह अपने परिवार को देते है ,यह पता लगाये की कितनी पूंजी से कितना ब्याज प्रति महा आपका परिवार आराम से प्राप्त कर सके अथार्त आप अपने परिवार का जीवन यापन आसानी से कर पाए
उदहारण के तोर पर श्री मान अ प्रति महा अपने परिवार को १५,००० रूपये देते है तो वार्षिक हुआ १,८०,००० रूपये और यदि ब्याज की दर ७% वार्षिक हो तो कम से कम यदि २५,७१,४२८ रूपये उनके परिवार के पास हो तो उस परिवार का जीवन यापन ठीक से हो जायेगा । अथार्त आप खुद पता लगाये की कितना जीवन बीमा आपको करवाना चाहिए ।
याद रखिये जीवन बीमा ऐसा उत्पाद है जो बिना जरूरत के ही ख़रीदा जाता है ,आवश्यकता पड़ने पर इसे कोई व्यक्ति किसी भी कीमत पर नहीं खरीद सकता।
This Blog is promoted by Onyx Wealth Solutions Pvt. Ltd. & Roots Institute of Financial Markets (RIFM) to aware the people about Financial Planning. The objective of this blog is to spread the financial literacy at the masses so that they can take informed decisions.
Thursday, April 15, 2010
क्या है आपके जीवन का मूल्य ?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment